दिल्ली में आप-दा की विदाई और भाजपा के प्रचण्ड आगाज पर आमला भाजपाइयों का जोरदार जश्न

 

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने जनपद चौक आमला ने मनाया जोरदार जश्न

 आमला।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय होने पर भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जनपद चौक आमला पर जमकर आतिशबाजी करी एवं एक दूसरे को मीठा खिला कर केन्द्रीय राजधानी दिल्ली में 26 वर्ष बाद पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनने पर एक दूसरे को बधाई दी।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के परिश्रम को दिया ।
इस दौरान आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख भाजपा नेता अशोक नागले चिरौंजी पटेल राजेश झा हरी यादव प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारि गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

7k network

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें