आमला :- नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर की गई अभद्र, अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जनपद चौक आमला पर शाम 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान फायर ब्रिगेड द्वारा पानी डाले जाने से पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खींचतान भी हुई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख ने बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शाजापुर में मंच से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया था। इस बयान को लेकर कांग्रेसियो में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर कलंक और नवरात्र के पावन अवसर पर देवी स्वरूप महिलाओ का गहरा अपमान बताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमत्री मोहन यादव ,केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ,मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाकर प्रदर्शन किया ।
बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित महिला पार्षदो ने भाजपा नेतृत्व को सीधी चेतावनी दी। कहा कि भाजपा का असली चेहरा बार-बार महिलाओं के अपमान के रूप में सामने आता है।
संसद में बैठकर अश्लील वीडियो देखने वाले लोग अब बहन-बेटियों की गरिमा पर बयानबाज़ी कर रहे हैं। विजयवर्गीय जैसे मंत्री सरेआम महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणिया करते हैं और प्रधानमंत्री चुप्पी साध लेते हैं। ऐसे बिगड़ैल नेताओं को बर्खास्त किया जाना
चाहिए,मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी पर सरकार सोती रही, और अब जब राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ सहज भाव दिखाते हैं तो भाजपा नेता चरित्र हनन करने पर उतर आए हैं। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख,पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे,नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे,नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर,पार्षद पदमनी भूमरकर,अल्का मानकर, सुनील उईके,सुभाष देशमुख,जितेंद्र शर्मा,इसराइल शाह, पवन यादव, अकरम खान,गणेश ढोमने,विजय पारदी, कुंददु ठाकुर,प्रकाश ठाकुर,अजय सोलंकी,प्रदीप कोकाटे,यशवंत हुडे,वीरेंद्र बर्थ ,राकेश सोने,छोटू बेले,संजय सोलंकी,गणेश वारथे,नितिन सराठकर,अरुण वेश,राशिद खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।