आमला।नगर पालिका के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे परेशान हो गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उनके घरों में भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रशासन से वेतन की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं निकला है। इस मामले में कर्मचारियों सरिता हरोड़े सहायक निरीक्षक, उर्मिला महोरिया सहायक ग्रेड 3, रमेश देशमुख सहायक ग्रेड 2, जहांगीर खान सहायक राजस्व निरीक्षक, राधिका धुर्वे सहायक ग्रेड 3 ने आक्रोश व्यक्त किया है और जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से हस्तक्षेप करने और उनका वेतन जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की है। इस मामले में नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि वे कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वित्तीय संकट के कारण इसमें देरी हो रही है।
इनका कहना है………
नगर पालिका के सभी कर्मचारियों को वेतन दे दिया गया है दो चार कर्मचारी ही शेष रहे गए है। उनको भी वेतन दे दिया जाएगा। बाबूराव घोटे लेखापाल नगर पालिका आमला।