हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में निकाली रैली शहरवासियों में दिखा तिरंगा यात्रा का उत्साह, देशभक्ति गीत गूंजे

 

आमला. मंगलवार को प्रशासन की संयुक्त अगुवाई में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को समर्पित थी, जो देशभक्ति, सम्मान और शौर्य के प्रतीक के उपलक्ष्य में निकाली गई। सुबह से नगर के प्रमुख मागों पर लोगों में उत्साह और देशभक्ति का जोश दिखा। यात्रा का शुभारंभ नगर के मुख्य चौक से हुआ, जहां सैकड़ों नागरिक, स्कूली बच्चे, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय ध्वज के साथ एकत्रित हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लहराते लोग भारत माता की जय, ‘वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने कहा तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करना और नई पीड़ी में राष्ट्रभक्ति का संकल्प जगाना है। तिरंगा हमारी एकता और गौरव का प्रतीक है।

शहर के बाजार, गलियां और चौक तिरंगे की थीम में रंग गए। तिरंगा यात्रा में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, एसडीएम शैलेंद्र बढ़ोनिया, जनपद सीईओ संजीत श्रीवास्तव, नगर पालिका सीएमओ नितिन बिंजवे, थाना प्रभारी राजेश सातनकर, पुलिस विभाग के देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आये नगर, गूंजे जयघोष नारे एवं पूरी यात्रा के दौरान शहर के मुख्य बाजारों, गलियों और चौक-चौराहों पर जनसैलाब उमड़ता रहा।

महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग सभी हाथों में तिरंगा बामे यात्रा का हिस्सा बने। तिरंगे के रंगों से सजे परिधानों और पट्टिकाओं ने इस रैली को और भी भव्य बना दिया। नगर पालिका सीएमओ अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका के पार्षदगण, सामाजिक संगठन और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनपद सीईओ संजीत श्रीवास्तव ने कहा हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनजागरण नितिन बिजवे ने कहा कि ‘नगर को तिरंगे के रंगों से सजाना और हर गली, हर मोहल्ले में देशभक्ति का माहौल बनाना हम सभी का संकल्प है। थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने कहा कि रैली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी. ताकि नागरिक पूरे जोश और सुरक्षित माहौल में भाग ले सकें।जिससे हर नागरिक में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है। रैली में स्कूली बच्चों ने भी विशेष उत्साह दिखाया, उन्होंने देशभक्ति के गीतों की धुन पर तालियां बजाते हुए मार्च किया। जगह-जगह यात्रा के समापन पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बच्चों को तिरंगा और वेशभक्ति के साहित्य वितरित किए गए। राष्ट्रगान के साथ यात्रा पूर्ण हुई और शहर देशप्रेम से सराबोर नजर आया। डोल-नगाड़ों की थाप और देशभक्ति के गीतों की धुन ने माहौल को और अधिक ऊर्जावान बना दिया। विधायक पंडाग्रे ने कहा कि हर घर में तिरंगा लहराकर हम देश की एकता और अखंडता का संदेश दे रहे हैं

Leave a Comment

और पढ़ें

Star Bharat 24

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें